Share

योगी मंत्रिमंडल में 2 डिप्टी सीएम, 16 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री, 20 राज्य मंत्री होंगेयोगी मंत्रिमंडल में नए और पुराने चेहरों को जगह दी गई हैयोगी की इस कैबिनेट में संतुलन बिठाने का प्रयास किया गया है
Yogi Government 2.0: योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल (yogi cabinet ministers) की सामने आ गई है। यूपी में फिर से 2 डिप्टी सीएम बनेंगे। योगी मंत्रिमंडल में कुल 52 मंत्री शामिल किए जाएंगे। यूपी में डिप्टी सीएम को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। इस बार भी दो डिप्टी सीएम होंगे, जहां केशव प्रसाद मौर्य को हार के बाद भी डिप्टी सीएम बनाए रखने का फैसला हुआ है वहीं दिनेश शर्मा को मौका नहीं मिल रहा है जबकि उनकी जगह ब्रजेश पाठक दूसरे डिप्टी सीएम होंगे।

यूपी में 2 डिप्टी सीएम होंगे
उत्तर प्रदेश में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री बनेंगे। योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल में सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद मंत्री बनेंगे।

वहीं योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल में नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रवींद्र जायसवाल, संदीप सिंह, श्रीमती गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवाीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दया शंकर मिश्र ‘दयालु’ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का बनेंगे।

यूपी में योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल में मयंकेशनवर सिंह, दिनेश खटीक, संजीव गोंड, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान बाल्मीकि, श्रीमति प्रतिभा शुक्ला राकेश राठौर गुरु, श्रीमती रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम राज्य मंत्री बनाए जाएंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *