Share

अलवर. ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म अपने प्रदर्शन और विरोध दोनों के लिए चर्चा में है। कोटा में फिल्म की वजह से धारा 144 तक लगाई दी गई थी। अब इस फिल्म पर एक दलित युवक को कमेंट करना इतना भारी पड़ गया कि उसे नाक रगड़वा कर माफी मंगवाई गई।

पीड़ित युवक का नाम राजेश है, जो अलवर के गोकुलपुर में एक निजी बैंक में सेल्स मैनेजर का काम करता है। कुछ दिनों पहले उसने कश्मीर फाइल्स देखी और फिल्म के बारे में फेसबुक पर कमेंट किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक ने फेसबुक पर लिखा कि फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को दिखाया गया है, जबकि अत्याचार तो अन्य जातियों पर भी हुआ है। पाली के जितेंद्र मेघवाल पर भी अत्याचार हुआ है।

बात बढ़ता देख पहले ही मांग ली थी माफी
बैंक सेल्समैन के पोस्ट से लोग भड़क गए। जिसके बाद मंगलवार को स्थानीय लोगों ने युवक को मंदिर में बुलवाया। उससे नाक रगड़कर माफी मंगवाई गई। युवक का कहना है कि मामला बढ़ता देख उसने लाइव आकर माफी मांग ली थी। फिर भी उसे चौपाल बुलाकर माफी मंगवाई गई। उसे जबरदस्ती नाक रगड़वाई गई।

‘जय भीम’ को टैक्स फ्री करने की बात कही थी
पीड़ित राजेश का कहना है कि मैंने फेसबुक पोस्ट में ‘जय भीम’ मूवी को टैक्स फ्री करने की भी बात कही थी। जिसपर लोगों ने ‘जय श्री राम’ और ‘जय कृष्ण’ के बारे में कमेंट किया। मैं नास्तिक हूं, मैं पूजा पाठ में विश्वास नहीं रखता। मेरी पोस्ट पर लोग ‘श्री राम, जय कृष्ण’ लिखा तो मैंने भी ‘जय भीम’ लिख दिया। यही बात गांव के लोगों को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने मुझसे माफी मंगवाई। अब वह भिवाड़ी एसपी से कार्रवाई की मांग करेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *