Share

भगवंत मान ने धुरी सीट पर दर्ज की जीत
पंजाब में इस बार भगवंत मान के सिर मुख्यमंत्री पद का सेहरा बंधना तय हो गया है। राज्य में आम आदमी पार्टी बड़े बहुमत से चुनाव जीतने वाली है। वहीं भगवंत मान ने भी अपनी धुरी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी चुनाव हार गए हैं।

हरीश रावत हार गए चुनाव
उत्तराखंड में हरीश रावत अपनी सीट पर चुनाव हार रहे हैं। वहीं उनकी बेटी भी हार की तरफ हैं। उत्तराखंड में भाजपा बहुमत से सरकार बनाने वाली है। यहां 46 सीटों पर भाजपा और 20 सीटों पर कांग्रेस आग हैं। चार सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।

दिल्ली के भाजपा कार्यालय में होगा जश्न, पहुंचेंगे मोदी
आज शाम दिल्ली के भाजपा दफ्तर में जश्न होगा। यहां प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंचेंगे और जश्न में शामिल होंगे। अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ कई बड़े नेता यहां उपस्थित रहेंगे।

नवजोत सिंह सिद्धू ने मानी हार
नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को बधाई दी है और अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि जनता का जनादेश ईश्वर का आदेश होता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *