Share

मैनपुरी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल विधानसभा चुनाव से नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन करने से पूर्व अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव के चरण छूकर आशीर्वाद लिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। सोमवार सुबह 10:30 बजे इटावा के सैफई से विजय रथ पर सवार होकर अखिलेश मैनपुरी कलेक्ट्रेट में नामांकन करने निकले। अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन से पहले अखिलेश ने ट्विटर हैण्डिल पर लिखा कि ये ‘नॉमिनेशन’ एक ‘मिशन’ है क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा। आइए प्रोग्रेसिव सोच के साथ सकारात्मक राजनीति के इस आंदोलन में हिस्सा लेंज् नकारात्मक राजनीति को हराएं भी, हटाएं भी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *