Share

लखनऊ. प्रदेश में 18554 नए मरीज मिले हैं, जबकि 19328 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसी तरह अलग- अलग जिले में 10 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 247845 सैंपल की जांच की गई। इसमें एक लाख 26 हजार 953 की जांच आरटीपीसीआर से की गई। जांच में 18554 की रिपोर्ट पॉजिविट पाई गई है। प्रदेश में अब तक कुल 9 करोड़ 72 लाख 21 हजार 272 सैंपल की जांच की गई हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 97329 एक्टिव मामले है, जिनमे 94529 लोग होम आइसोलेशन में है। 24 घंटे में 10 लोगोंकी मौत हुई है। इसमें लखनऊ में दो, गाजियाबाद में दो, मेरठ, प्रयागराज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, सोनभद्र, बागपत में एक-एक मरीज मिले हैं।

कहां कितने मिले मरीज
लखनऊ 3643, गौतमबुद्ध नगर 1684, गाजियाबाद 1456, मेरट 728, वाराणसी 503, आगरा 927, कानपुर नगर 531, प्रयागराज 370, सहारनपुर 459, मुजफ्फरनगर 459, गोरखपुर 257, मथुरा 489, मुरादाबाद 330, बरेली 381, बुलंदशहर 288, रामपुर 186, अलीगढ़ 193, बाराबंकी 280, लखीमपुर खीरी 194, हरदोई 198, बिजनौर 268, हापुड़ 194, शाहजहांपुर 246, बदायूं 191, अमरोहा 171, एटा 146, गाजीपुर 165, सुूल्तानपुर 205, गोंडा 176, देवरिया 135, फर्रुखाबाद 103, सीतापुर 116, जालौन 123 मरीज हैं। अन्य जिलों में 100 से कम मरीज हैं।

कैदी समेत 327 पॉजिटिव मिले
झांसी जिले में कैदी समेत 327 कोरोना पॉजिटिव मिल गए हैं। अब झांसी में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1989 हो गई है। मेडिकल कॉलेज में 32 मरीज भर्ती हैं। जबकि, 1634 होम आइसोलेशन में हैं।

लखनऊ में डेढ़ हफ्ते में कोरोना के पांच मरीज तोड़ चुके हैं दम
लखनऊ में तेजी से बढ़ रहे कोरोना ने बृहस्पतिवार को बुजुर्ग समेत दो संक्रमितों की जान ले ली। निजी अस्पताल में भर्ती दोनों मरीज असाध्य बीमारी से भी ग्रस्त थे। वहीं, 3643 नए केस सामने आए तो 2745 मरीजों ने वायरस को मात भी दी। जिले में अभी 17,829 सक्रिय मरीज हैं। डेढ़ हफ्ते में पांच संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। आईआईएम रोड निवासी 42 वर्षीय पुरुष लिवर-किडनी की बीमारी से ग्रस्त था। बुधवार को उसे अयोध्या रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका पहले से इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने भर्ती कर कोविड की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। डॉक्टर मरीज की सेहत पर नजर बनाए थे, पर उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इलाज के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं, गोमतीनगर स्थित जुग्गौर निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग भी इसी अस्पताल में भर्ती थे। जांच में संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। इलाज के दौरान मरीज की सांसें थम गईं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक मरीज को डायबिटीज की परेशानी पहले से थी। साथ ही उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी हुआ था।

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मिले 1267 पॉजिटिव
डॉ. मिलिंद के मुताबिक, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में 1267 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये सभी संक्रमितों के संपर्क में आए थे। वहीं, ऑपरेशन से पहले 88 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई, जबकि ट्रैवल हिस्ट्री के 197 केस मिले। उधर, 136 स्वास्थ्य कर्मचारी भी वायरस की चपेट में आ गए हैं। कमांड अस्पताल में 38 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सीएमओ ऑफिस में प्रतिरक्षण अधिकारी संक्रमित
सीएमओ आफिस में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। ऐसे में उनकी जगह टीकाकरण का काम डिप्टी सीएमओ डॉ. केडी मिश्रा को सौंपा गया है। सीएमओ ऑफिस में अभी तक दस से अधिक लोग पॉजिटिव आ चुके हैं।

असाध्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे पांचों मरने वाले
तीसरी लहर में जिले में अभी तक जिन पांच संक्रमितों की जान गई है, वे सभी पहले से किसी असाध्य बीमारी से ग्रस्त थे। डॉ. मिलिंद के मुताबिक, जिनकी भी अस्पताल में मौत हुई वे दूसरी बीमारी का इलाज कराने आए थे। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बृहस्पतिवार को अलीगंज में 530, चिनहट में 490, आलमबाग में 474, इंदिरानगर में 252 मरीज मिले।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *