Share

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाए। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू में किसी तरह की ढील न दी जाए। डोर-टू-डोर सर्वे के साथ संदिग्ध कोरोना मरीजों की जांच कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने रविवार को कोविड की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संक्रमण से प्रभावित होने वालों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत न के बराबर पड़ रही है। यह संक्रमण कम तीव्रता वाला है। ऐसे में लक्षण दिखते ही होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराया जा सकता है। निगरानी समितियां सर्वे कर होम आइसोलेशन वाले मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराएं।

बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की पुख्ता व्यवस्था है। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलावृष्टि से कई इलाके में नुकसान हुआ है। इसका सर्वे कराया जाए। किसानों को हर हाल में राहत दी जाए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *