Share

नई दिल्ली. दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में शुक्रवार सुबह एक लावारिस बैग मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधी दस्ता और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। जांच करने पर पुलिस को बैग से आईईडी विस्फोटक मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनएसजी और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

एनएसजी ने निष्क्रिय किया विस्फोटक
एनएसजी ने आईईडी की मात्रा को देखते हुए इसे निष्क्रिय करने के लिए एक गहरा गड्ढा खोदने की योजना बनाई। इसके बाद जेसीबी को मौके पर बुलाया गया और गहरा गड्ढा खुदवाकर बम निष्क्रिय किया गया।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी है कि, स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है और एक्सप्लोसिल एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है। एनएसजी ने बम निष्क्रिय करने के बाद जानकारी दी है कि टीम ने गाजीपुर फूल मंडी से बरामद आईईडी को टीम ने निष्क्रिय कर दिया है। आईईडी के सैंपल जुटा लिए गए हैं और टीम इसे बनाने में इस्तेमाल किए गए केमिकल कंपोनेंट की जांच करेगी और रिपोर्ट सौंपेगी।

एनएसजी के अधिकारियों ने बताया कि बरामद आईईडी का वजन लगभग तीन किलो था। एनएसजी को इसके बारे में सुबह करीब 11.00 बजे दिल्ली पुलिस से जानकारी मिली। एनएसजी ने इस बम को करीब 1.30 बजे निष्क्रिय किया। इस मौके पर फॉरेंसिक टीम भी मौजूद रही.

पुलिस को सुबह 10.30 बजे मिली कॉल
जानकारी के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया तो सबसे पहले सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैग के आसपास के एरिया को खाली करा दिया। बम की कॉल सुबह 10.30 मिली थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *