Share

लखनऊ. 1984 बैच के आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बने। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। वह अभी तक केंद्र में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव के पद पर तैनात थे। अब उन्हें उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा। चुनाव से पहले ब्राह्मण मंत्रियों व नेताओं के साथ शीर्ष नेतृत्व की मुलाकात के बाद पहला बड़ा बदलाव हुआ है। रिटायरमेंट से दो दिन पहले दुर्गा शंकर को सबसे बड़ी जिम्मेदारी मिली। निवर्तमान मुख्य सचिव आरके तिवारी व सरकार के बीच समन्वय की कमी काफी दिनों से आम थी। मिश्रा यहां आने से पहले सचिव शहरी विकास थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वस्त अफसरों में उनकी गिनती होती है।
आईएएस दुर्गा शंकर मिश्रा 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन के अध्यक्ष भी हैं। उनकी नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। आईएएस मिश्रा दो दिन बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार मिलेगा। यूपी में फरवरी मार्च में होने वाले चुनाव को देखते हुए उनकी नियुक्ति काफी अहम हो जाती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *