Share

प्रतापगढ़। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत उद्यान विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय दो दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन शिवा मैरिज हाल कटरा मेंदनीगंज में किया गया जिसका शुभारम्भ उप निदेशक उद्यान प्रयागराज मण्डल प्रयागराज एवं उप कृषि निदेशक डा0 रघुराज सिंह तथा जिला उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के ड्रिप/स्प्रिंकलर एवं रेनगन का सजीव प्रदर्शन किया गया तथा जनपद के विभिन्न विभागों एवं उद्यमियों द्वारा स्टाल लगाया गया। उद्यान विभाग द्वारा स्टाल में लगाये गये कृषकों के उत्पाद का प्रथम प्रदर्शन होने वाले कृषकों को प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में लगाये गये स्टाल का अवलोकन भी उप निदेशक उद्यान प्रयागराज द्वारा किया गया और स्टाल में उपस्थित उद्यमियों एवं कर्मचारियों से वार्ता की गयी, उनको विभागीय मदद का आश्वासन दिया गया। गोष्ठी में आये हुये कृषकों को डा0 अखिलेश श्रीवास्तव वरिष्ठ वैज्ञानिक के0वी0के कालाकांकर, डा0 आर0पी0 सिंह के0वी0के0 प्रयागराज, डा0 मनीष केसरवानी, डा0 शैलेन्द्र सिंह, डा0 अतुल यादव वैज्ञानिक द्वारा वैज्ञानिक तरीके से फल एवं सब्जी के खेती करने की जानकारी दी गयी। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मो0 अनाम ने कृषकों को आंवला उत्पाद की जानकारी दी। गोष्ठी में आये हुये कृषकों में से प्रगतिशील कृषक गोविन्द सिंह, विनय प्रताप सिंह एवं रानी मिश्रा ने औद्यानिक खेती के बारे में अपना अनुभव/विचार व्यक्त किया। गोष्ठी में लगभग 300 कृषकों ने भाग लिया और जानकारी प्राप्त की तथा उद्यान विभाग के कार्यक्रम से प्रसन्न हुये। अन्त में जिला उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा द्वारा गोष्ठी में आये हुये समस्त कृषकों अधिकारियों तथा वैज्ञानिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में नौशाद अहमद प्रधान सहायक सहित इन्द्रमणि यादव, राजकुमार, राम आशीष सिंह, सुरेन्द्र कुमार एवं सत्यभान तथा उद्यान विभाग के समसत कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *