Share

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कॉन्वॉय में एक ऐसी कार शामिल हुई जो इनकी एंट्री को ब्लॉकबस्टर बनाने लगी है. रेन्ज रोवर वोग और टोयोटा लैंड क्रूजर के साथ प्रधानमंत्री को मर्सिडीज-मायबाक र650 लग्जरी कार मिली है जो बख्तरबंद यानी बुलेटप्रूफ है. पीएम मोदी हाल ही में अपनी नई मायबाक 650 आर्मर्ड के साथ तब दिखाई दिए, जब वो रशिया के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान उनसे हैदराबाद हाउस मिलने गए थे. ये नई कार अब प्रधान मंत्री के कॉन्वॉय में फिर से देखी गई है.
किसी भी कार को दी गई सबसे अच्छी सुरक्षा
मर्सिडीज-मायबाक एस650 गार्ड लेटेस्ट फेसलिफ्टेड मॉडल है जो श्फ10 लेवल प्रोटेक्शन के साथ आया है और ये अब तक किसी भी कार को दी गई सबसे अच्छी सुरक्षा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्सिडीज-मायबाक ने पिछले साल 10.5 करोड़ रुपये कीमत पर एस600 गार्ड भारत में लॉन्च की थी और एस650 की कीमत 12 करोड़ रुपये से भी ज्यादा होती है.
झांसा देने के लिए भी इसका इस्तेमाल
स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड या कहें तो एसपीजी भारत के मुखिया की सुरक्षा का जिम्मेदार होता है और अमूमन यही नई कार के लिए रिक्वेस्ट भेजता है. एसपीजी सुरक्षा की जरूरत को समझता है और ये तय करता है कि जिस व्यक्ति की सुरक्षा की जा रही है उसे नई कार की जरूरत है या नहीं. यहां झांसा देने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में एसपीजी ने इसी वाहन के हू-ब-हू मॉडल बुलाया है.

मर्सिडीज-मायबाक एस650 गार्ड के साथ बेहद दमदार 6.0-लीटर ट्विन-टर्बो वी12 इंजन दिया गया है जो 516 बीएचपी ताकत और 900 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. इसकी अधिकतम रफ्तार 160 किमी/घंटा है. इस कार के दरवाजों और खिड़कियों को किसी भी गन की कोई गोली भेद नहीं सकती, यहां तक कि 2010 एक्सप्लोजन प्रूफ वाहन रेटिंग भी इसे मिली है और सिर्फ 2 मीटर की दूरी पर 15 किग्रा टीएनटी ब्लास्ट होने पर भी कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित होते हैं.

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *