Share

किस देश की है क्या तैयारी
न्यूजीलैंड- न्यूजीलैंड में अब तक ओमिक्रॉन के 22 केस मिले हैं, हालांकि कम्युनिटी स्प्रेड का कोई संकेत नहीं मिला। न्यूजीलैंड सरकार फरवरी के आखिर तक चरणबद्ध तरीके से देश की सीमाओं को खोलने पर विचार कर रही है। इसी के साथ लोगों को बूस्टर डोज देने पर भी जोर दिया जा रहा है।

भारत- भारत ने वायरस को रोकने के लिए कोई नई घोषणा नहीं की है, लेकिन लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। भारत में ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ा 266 तक पहुंच गया है। इनमें से ज्यादातर लोग वह हैं जिन्होंने हाल ही में विदेश यात्रा की थी।

चीन- कोरोना के नए खतरे को देखते हुए चीन अपनी जीरो-कोरोना रणनीति पर और ज्यादा सख्ती से जोर दे रहा है। चीन के शिआन शहर में बुधवार को कोरोना के 52 नए मामले मिलने के बाद अधिकारियों ने सख्त लॉकडाउन का आदेश दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अफसर लेई झेंगलोंग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी है।

जापान- जापान ने पिछले महीने से ही अपने यहां टूरिस्टों के आने पर रोक लगा दी है। वहीं थाईलैंड ने क्वारैंटाइन फ्री ट्रैवल प्रोग्राम को रोक दिया है। इंडोनेशिया ने भी यूरोप और अफ्रीका के देशों से ट्रैवल पर बैन लगा दिया है।

ऑस्ट्रेलिया- ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने एक बयान में कहा कि हमारा लॉकडाउन लगाने का कोई प्लान नहीं है। हम आम लोगों पर किसी तरह की रोक नहीं लगाएंगे।

ओमिक्रॉन पर नई रिसर्च डराने वाली
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन पर लगातार नई रिसर्च सामने आ रही हैं। एक रिसर्च में बताया गया है कि ओमिक्रॉन, डेल्टा वैरिएंट जितना ही खतरनाक है। ओमिक्रॉन से दोबारा संक्रमित होने का खतरा डेल्टा के मुकाबले 5.4% ज्यादा है। इसके अलावा यह वैरिएंट वैक्सीन से बनने वाली एंटीबॉडी को भी चकमा देने में माहिर है।

एक्सपर्ट्स की चेतावनी
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ओमिक्रॉन कोरोना के दूसरे वैरिएंट के साथ मिलकर एक नया स्ट्रेन तैयार कर सकता है। हाल ही में बिल गेट्स ने भी ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने आशंका जताई है कि हम जल्द ही महामारी के सबसे बुरे दौर से गुजर सकते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *