Share

वाराणसी कमिश्नरेट के तत्वाधान में दिनांक 18 से 21 अक्टूबर 2021 तक आयोजित तीन दिवसीय अंतर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को बनारस क्लब में पुलिस आयुक्त वाराणसी ए.सतीश गणेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात अपर पुलिस आयुक्त सुभाष चंद्र दुबे के साथ शटल उछाल कर किया। खेल की शुरुआत से पहले अपर पुलिस आयुक्त सुभाष चंद दूबे ने खेल को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई।सोमवार के मैच में रोमांचक भरी प्रतिस्पर्धा में वाराणसी कमिश्नरेट, सोनभद्र को 2-0 से पराजित कर फाइनल में पहुंचा।वाराणसी कमिश्नरेट का प्रतिनिधित्व कर रहे अपर पुलिस आयुक्त सुभाष चंद दूबे और अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय आदित्य लाग्हें की जोड़ी ने सोनभद्र के प्रतिनिधित्व कर रहे सत्य प्रकाश व रवीश चंद को 21-19 21-11 से पराजित किया और उसी टाइ में आदित्य लांग्हें ने रविश चंद को 21-11 21-10 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।सेमीफाइनल में मिर्जापुर का प्रतिनिधित्व कर रहे अभिषेक व अजय सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट के सुभाष चंद दूबे व गोविंद ने 21-18 21-18 से सीधे सेटों में पराजित कर व एकल में आदित्य लांग्हें ने जय सिंह को 21-15 21-13 से पराजित कर अपने टीम को फाइनल में पहुंचाया।दूसरी छोर से भदोही का प्रतिनिधित्व कर रहे अजय यादव व अभिषेक ने जौनपुर के अरविंद व अजीत ने 21-18 21-12 से पराजित किया।
एकल में जौनपुर के अजीत ने भदोही के अजय यादव को 21-14 21-8 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। अंतर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें जनपद आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, मऊ, बलिया, वाराणसी ग्रामीण, चंदौली, मिर्जापुर, गाजीपुर, सोनभद्र व वाराणसी कमिश्नरेट है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *