Share

पंतनगर। पंत विवि की अखिल भारतीय किसान मेला व कृषि विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन किसान उमड़ पड़े। स्टॉल पर उन्नत बीजों को लेने के लिए किसानों की रुचि को देखते हुए बड़ी मात्रा में विवि प्रशासन ने इनकी उपलब्धता सुनिश्चित की है। इसमें सर्वाधिक मांग धान के बीज की रही। अरहर, मूंग, मोटा धान की के उन्नत बीज देर शाम तक बिके। निजी बीज उत्पादकों की तरफ से लगाए गए स्टॉल में विवि सस्य विज्ञान विभाग की टीम ने सैंपल भरे। जिससे इनकी गुणवत्ता की जांच की जा सके।
किसान मेले में जहां प्रदेश के कोने-कोने से किसान पहुंच रहे हैं। वहीं पड़ोसी उत्तर प्रदेश के रामपुर, बरेली, सीतापुर जिलों से भी किसान आ रहे हैं। विवि की तरफ से बीज बिक्री के स्टॉल में सस्य वैज्ञानिक डा. अजय कुमार ने बताया कि परिसर में ही विकसित किए गए बीजों की मांग हमेशा से ही रही है। इस बार बासमती, मोटा धान, मूंग व अरहर की दाल के लिए भी उन्नत बीज की बिक्री की जा रही है। इसमें 25 फीसद छूट भी किसानों को मिल रही है। बासमती का उन्नत बीज 87 रुपए प्रति किलो, मोटा धान 50 रुपए प्रति किलो, उड़द-मूंग का बीज 155 रुपए, सोयाबीन 87 रुपये व अरहर का बीज 143 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है। इसमें धान की किस्म पूजा 1121, पूसा 1509, साथ ही यहां पर विकसित किए गए पंत बासमती वन की भी डिमांड बढ़ी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *