Share

काशीपुर। बहल पेपर मिल में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। क्विंटलों रद्दी जलकर राख हो गई। अफरातफरी के दौरान मिल के दमकल वाहन ने आग बुझाने की कोशिश की। इतने में फायर ब्रिग्रेड की टीम भी पहुंच गई। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है।
शुक्रवार रात आठ बजे अलीगंज रोड स्थित बहल पेपर मिल की रद्दी में आग लग गई। मिल से धुआं निकलता देख कर्मचारियों ने शोर मचाया। मिल में मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही मिल के प्रबंधक राज भंडारी ने दमकल विभाग को फोन किया। इस दौरान मिल की गाड़ी से आग बुझाने की कोशिश की गई। रास्ते में जाम में फंसने के कारण दमकल के दोनों वाहनों को मौके पर पहुंचने में आधा घंटा लग गया। मिल की गाड़ी और फायर कर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा दी। मिल के प्रबंधक राज भंडारी ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है। तकरीबन 25 लाख से अधिक का सामान जलने का अंदेशा है। पुख्ता जानकारी कल सुबह ही मिल जाएगी। इधर, कुछ कर्मचारियों के बीच मधुमक्खी के छत्ते में धुआं लगाने के दौरान चिंगारी भड़कने से आग लगने की चर्चा रही। हालांकि इस बात की पुष्टि किसी स्तर पर नहीं हुई। दमकल अधिकारी हंसदास की टीम ने बताया कि आग काफी फैल चुकी थी, अब पूरी तरह बुझाई जा चुकी है। घटना में कोई घायल नहीं है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *