Share

देहरादून। थाना सहसपुर में मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पीड़िता ने पहले एसएसपी कार्यालय देहरादून में शिकायती पत्र सौंपा था, जहां से जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ। इस मामले मे सहसपुर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
साल 2018 में एक कंपनी में काम करने आयी महिला की मुलाकात आशुतोष कुमार कटारिया निवासी ग्राम लकसंधा थाना कोतवाली नगर, जिला मुजफ्फनगर उत्तर प्रदेश से हुई। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। आरोप है कि आशुतोष ने महिला को पहले प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। करीब एक साल तक आरोपित उससे दुष्कर्म करता रहा।
इसके बाद जब महिला ने आरोपित पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। महिला ने इस संबंध में एसएसपी के यहां पर शिकायत की। मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने पर थाना सहसपुर में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश हुए। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, थाना सहसपुर प्रभारी आइपीएस भदाणे विशाखा अशोक के अनुसार आरोपित के खिलाफ की गिरफ्तारी के साथ अन्य कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *