Share

बागेश्वर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक एसए कलेर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण राष्ट्रवाद का एक अभिन्न अंग है। पारम्परिक रूप से राष्ट्रवाद की व्याख्या साझी सांस्कृतिक, धार्मिक और भाषाई एकरूपता तक निहित है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने बेहतर शिक्षा और स्वाथ्य पर काम किया। मॉडल को राष्ट्र निर्माण के रूप में प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड 70 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी।
यहां टीआरसी में आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रदेश संयोजक कलेर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण अब राष्ट्रवाद की नई परिभाषा बनेगी। अब जरूरत है देश के हर राज्य में दिल्ली मॉडल को लागू किया जाए। उत्तराखंड मूल के लोगों ने दिल्ली के चुनाव में आम आदमी पार्टी को एकतरफा वोट किया। उसी तरह उत्तराखंड के लोगों को अगले विधानसभा चुनाव में दिल्ली के राष्ट्र निर्माण के मॉडल को लागू करने के लिए उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सरकार बनवाने की आवश्यकता है। इस प्रक्रिया की शुरुआत मिस्ड कॉल देकर करनी है।
पिछले एक सप्ताह के अंदर ही पूरे देश में इस नंबर पर कॉल करके करीब बीस लाख लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ चुके हैं। यह संख्या एक करोड़ से ऊपर जाएगी। कार्यक्रमानुसार उत्तराखंड में दस लाख लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है। इस मौके पर संरक्षक डीएस कोटलिया, प्रवक्ता दीपक पांडे, पवन पांडे, श्याम सिंह रावत, नंदन सिंह परिहार आदि मौजूद थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *