Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मियंट ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दरअसल, म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मियंट चार दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। इस दौरान वह द्विपक्षीय रिश्ते को और प्रगाढ़ करने के लिए शीर्ष नेताओं से वार्ता करेंगे। हैदराबाद हाऊस में पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद राष्ट्रपति यू विन मियंट राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ वार्ता की।
बता दें कि राष्ट्रपति के साथ फर्स्ट लेडी डाव चो चो भी आई हुई हैं। उनकी यात्रा को लेकर प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि हमारी नेबरहुड फर्स्ट एंड एक्ट ईस्ट नीति के केंद्र में रिश्ते को रखा गया है। म्यांमार राष्ट्रपति विन मियंट अपनी पत्नी डाव चो चो के साथ अपनी पहली भारत यात्रा पर आए हैं। म्यांमार के साथ हमारे रिश्ते सभी क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे हैं। खबरों के अनुसार, नई दिल्ली में आधिकारिक बैठक के बाद राष्ट्रपति यू विन मियंट अपनी पत्नी के साथ आगरा और बोधगया भी जा सकते हैं। बता दें कि इससे पहले नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह 17 से 20 फरवरी तक म्यांमार के दौरे पर थे। उनके दौरा का उद्देश्य भारत और म्यांमार के बीच द्विपक्षीय समुद्री रिश्तों को और मजबूत बनाना था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *