Share

एजेंसीं न्यूज
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर गुरुवार को एक कार खाई में लुढ़क कर नदी में जा गिरी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक की मौत हुई है। आज सुबह करीब चार बजे धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर नेरी गांव के पास एक स्विफ्ट कार खाई में गिर गई।
हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान अरविंद सिंह पुत्र लुमर सिंह (34) निवासी बीजपुर लंबगांव टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।
बिहारीगढ़ दून हाईवे पर आज सुबह 6ः30 बजे मोहंड से पहले मुर्गों से भरी पिकअप व कंटेनर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को उपचार के लिए फतेहपुर अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया की मोहंड से पहले दोनों वाहनों की जबरदस्त टक्कर हुई। जिसमें दोनों वाहन के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन सवार अशोक पुत्र अतर सिंह निवासी महादेव कॉलोनी यमुनानगर और मनोज पुत्र सोमनाथ दरगाहपुर थाना झिंझाना शामली घायल हुए हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *