Share

देहरादून। तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद शनिवार सुबह देहरादून रेलवे स्टेशन पर छुक-छुक शुरू हो गई। लंबे समय से चल रहे शटडाउन के बाद सुबह पहली गाड़ी नंदा देवी एक्सप्रेस दून स्टेशन पर पहुंची। पहले दिन से ही दून रेलवे स्टेशन पर बुकिंग फुल हो गई है। स्लीपर में 50 से ज्यादा और एसी कोच में 20 से ज्यादा वेटिंग पहले दिन ही पहुंच गई है।
देहरादून स्टेशन के पुनरुद्धार के लिए पिछले 10 नवंबर से सात फरवरी तक दून से ट्रेनों का संचालन ठप था। इस बीच कुछ ट्रेनें हरिद्वार, नजीबाबाद और अलीगढ़ स्टेशनों से संचालित हुई। दून स्टेशन के विस्तार और री-मॉडलिंग कार्य के बाद नए सिरे से ट्रेन संचालन के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन तैयार है। ट्रेनों का संचालन शुरू होने की खबर मिलने के बाद आरक्षण कार्यालय में लोग टिकट आरक्षित करते नजर आए। स्टेशन निदेशक गणेश चंद ने बताया कि शटडाउन के दौरान दो नए प्लेटफार्म बनाने के साथ सभी लाइनों का इलेक्ट्रिफिकेशन भी किया गया। साथ ही जन सुविधाओं को विस्तार दिया गया। बताया कि शनिवार से ट्रेनों की देहरादून से आवाजाही शुरू हो गई। सबसे पहले सुबह साढ़े चार बजे नई दिल्ली से नंदा देवी एक्सप्रेस पहुंची।
शनिवार सुबह पहली ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर आई। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर दो को तैयार कर लिया गया है। स्टेशन अधीक्षक एसपी डोभाल ने बताया कि इस प्लेटफार्म पर सफाई से लेकर अन्य बंदोबस्त पूरे कर लिए गए थे। पहले यह प्लेटफार्म नंबर तीन था।
शनिवार से नंदा देवी एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस, लाहौरी एक्सप्रेस, देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर, मसूरी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, नैनी-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस।
काठगोदाम, बांद्रा, जनशताब्दी, जनता एक्सप्रेस, उपासना। स्टेशन निदेशक गणेश चंद ने बताया कि 10 फरवरी से सारी ट्रेनें नियमित समय पर संचालित होंगी। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार परिसर में ऑनलाइन टिकट लेने के लिए यूटीएस मशीन लगाई गई है। इसके माध्यम से जनरल क्लास का अनारक्षित टिकट लिया जा सकता है। साथ ही प्लेटफार्म टिकट लेने की सुविधा भी मशीन से मिलेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *