Share

रुद्रपुर। विवाह के बाद विदाई करा कर घर लौटते समय नवदंपती के कार पर अचानक पेड़ गिर गया। दुघर्टना में दूल्हा-दुल्हन बाल-बाल बच गए, जबकि भाभी सरोज घायल हो गई। राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल में उपचार कराया। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्घ्त हो गया है।
रुद्रपुर के मोहल्ला जगदीश नगर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी शुभम पुत्र विनोद की बारात मंगलवार को हल्द्वानी स्थित पीलीकोठी गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बुधवार को शुभम पत्नी चारू की विदाई कराकर घर लौट रहा था। कार यूके 07 डीएफ 2014 में दूल्हा-दुल्हन के साथ भाभी सरोज व पुरोहित थे। सुबह करीब आठ बजे कार जैसे ही टांडा जंगल, संजय वन के निकट पहुंची थी कि अचानक एक पेड़ कार की बोनट पर गिर पड़ा। नवदंपत्ति व चालक बच गया। भाभी सरोज को हल्की चोट आई। राहगीरों ने एंबुलेंस 108 सेवा से सरोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। सूचना पर सिडकुल पुलिस चैकी इंचार्ज मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *