Share

एजेंसीं न्यूज
नई दिल्ली। निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए मेरठ जेल से पवन जल्लाद गुरुवार को तिहाड़ जेल पहुंच चुके हैं। वहीं विशेष न्यायाधीश ए. के. जैन ने तिहाड़ जेल के अधीक्षक को शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक एक दोषी विनय की याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा। फांसी की सजा का सामना कर रहे दोषी विनय कुमार शर्मा की ओर से पेश वकील ए पी सिंह ने अदालत से फांसी को अनिश्चितकाल के लिए टाल देने को कहा क्योंकि कुछ दोषियों के कानूनी उपचार अभी बाकी हैं। अभियोजन पक्ष ने कहा कि याचिका न्याय का मजाक है और यह फांसी को टालने की महज एक तरकीब है।
तिहाड़ पुलिस की टीम ही पवन को कड़ी सुरक्षा में मेरठ से लेकर आई है। वहीं तिहाड़ जेल से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पवन को तिहाड़ जेल में फांसी की रिहर्सल कराई जाएगी। साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि पवन फांसी देगा या उसे रिजर्व में रखा जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *