चार दिन का ट्रायल हुआ पूरा, अब सामान्य हुआ ट्रैफिक

168
Share

देहरादून। घंटाघर टू दर्शनलाल चैक वाया एस्लेहॉल तिराहा, कनक चैक, लैंसडौन चैक और एस्लेहॉल टू घंटाघर वाया कनक चैक, लैंसडौन और दर्शनलाल चैकश्। पुलिस का वन-वे ट्रायल चार दिन आमजन को परेशानी में डालने के बाद फिलहाल स्थगित हो गया। इस प्लान की वजह से चार दिन में करोड़ों का व्यापार ही चैपट नहीं हुआ, बल्कि जनता पूरा दिन जाम में भी फंसी रही। इधर से उधर चक्कर लगा रही जनता पुलिस पर लगातार झुंझला भी रही थी। व्यापारी सड़कों पर उतरे हुए थे और क्षेत्रीय विधायक भी खासे नाराज दिखे। वहीं, पुलिस कप्तान डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि चार दिन का ट्रायल पूरा हो गया है। अब जब भी प्लान लागू किया जाएगा, उसमें इस प्लान के दौरान पेश आईं खामियों को दूर किया जाएगा। मंगलवार से ट्रैफिक व्यवस्था पूर्व की तरह चलेगी।
शुक्रवार से शुरू हुआ पुलिस का यह नया प्लान चार दिन से शहरवासियों की परेशानी बना हुआ था। राजपुर रोड पर पूरा कारोबार चैपट हो गया था और लोगों को महज सौ मीटर की दूरी तय करने के लिए दो से ढाई किमी लंबा चक्कर काटना पड़ रहा था। ये ही नहीं, सिटी बस, विक्रम और ऑटो आदि को पीछे ही रोक देने से लोगों को पैदल ही लंबी दूरी नापनी पड़ रही थी। इस प्लान की वजह से शहर में चारों तरफ जाम लग रहा था और हर सड़क पैक थी। लगातार बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमत से जनता पहले से ही परेशान थी ऐसे में पुलिस ने आमजन की परेशानी और बढ़ा दी थी। घंटाघर शहर के बीचों-बीच है और यहां लागू किए गए श्वन-वे प्लानश् ने पूरे शहर के चकरघिन्नी बना दिया था।
प्लान में जो वाहन घंटाघर से दर्शनलाल चैक हो तहसील चैक जाने चाहिए थे, उन वाहनों को घंटाघर से पहले एस्लेहॉल तिराहा भेजा जा रहा था और वहां से कनक चैक होकर लैंसडौन चैक घुमाते हुए दर्शनलाल चैक पर लाया जा रहा था। इसी तरह जो लोग दून अस्पताल चैक और नगर निगम से बुद्धा चैक होते हुए लैंसडौन चैक जा रहे थे। उन्हें पहले दर्शनलाल भेज वहां से घंटाघर-एस्लेहॉल चैक और कनक चैक होते हुए लैंसडौन चैक पर लाया जा रहा था। यही नहीं जो वाहन तहसील चैक से दर्शनलाल चैक हो लैंसडौन चैक जाने थे, उन्हें भी घंटाघर से एस्लेहॉल तिराहा और कनक चैक होकर भेजा गया।

LEAVE A REPLY