पुलिसकर्मियों ने ली मतदान की शपथ

193
Share

हरिद्वार। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कहा कि लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखेंगे और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म-वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एसएसपी ने बताया कि सभी थाने कोतवालियों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मद्देनजर शपथ दिलाई गई है। शपथ ग्रहण में पुलिस अधीक्षक यातायात आयुष अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी सदर पूर्णिमा गर्ग व पुलिस कार्यालय रोशनाबाद के सभी शाखा प्रभारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY