Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को पद्म पुरस्कार 2020 की घोषणा कर दी है। इस साल 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सात प्रमुख हस्तियों को पद्म विभूषण के लिए चुना गया है, जबकि पद्मभूषण के लिए 16 और पद्मश्री के लिए 118 लोग चुने गए हैं।
सुषमा स्वराज (लोकसभा), अरुण जेटली (लोकसभा), जार्ज फर्नाडिंस (लोकसभा) और पेजावरा मठ के महंत विश्वेशा तीर्थ (अध्यात्म) को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पद्म विभूषण पाने वालों में मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरूद्ध जगन्नाथ (लोकसेवा, मॉरिशस), मैरीकॉम (खेल), वाराणसी के शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्रा (कला) के नाम भी शामिल हैं।
वहीं, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (सार्वजनिक मामलों) को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा और वेणु श्रीनिवासन, ओलंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू, नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एस सी जमीर और जम्मू कश्मीर के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग को पद्म भूषण से नवाजा गया है। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर भारत सरकार ने लंगर बाबा, चाचा शरीफ, अंकल मूसा, अक्षर संत, सुंदरबन के सुजान और हाथी के साथी जैसे नामों से पहचाने जाने वाली उन 21 शख्सियतों को पद्मश्री से नवाजने का एलान किया है, जो हमारे गणतंत्र में आम आदमी का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन अपने काम से खास बन गए हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *