बड़े भाई पर छोटे भाई ने कैंची से वार कर किया जख्मी

273
Share

देहरादून। क्लेमेनटाउन ओगल भट्ठा क्षेत्र में दो भाईयों के बीच हुए झगड़े में छोटे भाई ने बड़े पर कैंची से वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पत्नी की तहरीर पर क्लेमेनटाउन पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घायल को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ओगल भट्ठा क्लेमेनटाउन निवासी अलका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति मनोज निरवाल रोडवेज में कंडक्टर हैं। जबकि देवर अनुज निरवाल पहले रोडवेज में ड्राइवर था, लेकिन नशे की लत के कारण उसकी नौकरी छूट गई। अब वह घर पर ही रहता है। अलका ने तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार देर शाम आरोपित अनुज ने उनके पति मनोज के साथ झगड़ा किया। मौका देखकर आरोपित ने कैंची से मनोज पर कई वार कर दिए। जिससे मनोज के सिर व आंखों पर गंभीर जख्म हो गए। घायल को उपचार के लिए श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि मनोज की आंखों पर गंभीर जख्म हैं, इसलिए आंखों का ऑपरेशन किया जाएगा। थाना क्लेमेनटाउन के प्रभारी नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि घायल मनोज की पत्नी अलका की तहरीर पर आरोपित अनुज निरवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को मंगलवार को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार किया गया। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY