शीतलहर की चपेट में उत्तराखंड, चारधाम समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात

209
Share

देहरादून। बर्फबारी और बारिश से उत्तराखंड कड़ाके की शीत की चपेट में है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है। वहीं, मसूरी समेत कई क्षेत्रों में रिमझिम बारिश जारी है। प्रदेश में बर्फबारी से 50 से ज्यादा गांव जिला मुख्यालयों से कट गए हैं। बर्फीली हवा हाड़ कंपा रही हैं। चमोली में औली और पिथौरागढ़ में थल-मुनस्यारी मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खोला जा सका। वहीं, सोमवार को देहरादून समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। पछवादून में हल्घ्की बारिश भी हुई।
प्रदेश में तीन शहरों का तापमान शून्य से भी नीचे है। कुमाऊं का मुक्तेश्वर प्रदेश में सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान -2.1 रिकार्ड किया गया। इसके अलावा प्रदेश के नौ शहरों में अधिकतम तापमान दहाई के अंक को भी नहीं छू पाया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में मौसम का यह मिजाज आने वाले दिनों में भी बना रहेगा।
हालांकि पूरे प्रदेश में धूप खिली रही, लेकिन ठंडी हवा राहत का एहसास नहीं होने दे रही है। केदारनाथ में करीब पांच फीट बर्फ की चादर पसरी हुई है। इन हालात में वहां पुनर्निर्माण कार्य भी ठप हैं। केदारनाथ में करीब एक माह से बिजली और संचार संपर्क भंग है। प्रदेश के आठ शहरों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

LEAVE A REPLY