हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मिशन इंद्रधनुष अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ सैनी धर्मशाला पर जिला पंचायत अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी ने फीता काट कर किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एम सी गर्ग ने बताया कि इस चरण में 13415 बच्चों, 34200 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। डा दीपक वर्मा डी आई ए ने बताया कि अभियान दौरान 16997 टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगैं।











