कुमाऊं के पहाड़ों में भारी हिमपात, नैनीताल पर्यटकों से पैक

174
Share

पिथौरागढ़/मुनस्यारी/नैनीताल। सीमांत जिले में ठंड का रिकॉर्ड तोड़ रही है। मुनस्यारी सहित उच्च हिमालय में बारह घंटे बाद फिर हिमपात हो रहा है। हिमपात तथा औसत ऊंचाई वाली चोटियों पर दो दिन पूर्व जमी बर्फ पिघलने से गलन वाली ठंड से पूरा जिला ठिठुर रहा है। आलम यह है कि मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस चार तक पहुंच चुका है। पिथौरागढ़ में भी लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं, नैनीताल में दोपहर बाद बर्फबारी हुई। सैलानियों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। स्नोफाल के बाद पारा नौ डिग्री पर पहुंच गया।
बीते दिनों से जिले में मौसम खराब चल रहा है। बुधवार रात से मुनस्यारी सहित उच्च हिमालय में हिमपात हो रहा है। गुरु वार को पूरे जिले में भारी बारिश हुई। इस दौरान थल-मुनस्यारी मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया था। गुरु वार की रात्रि को उच्च हिमालय सहित पिथौरागढ़ के थलकेदार, ध्वज, सौड़लेख सहित कई चोटियों पर हिमपात हुआ। शुक्रवार को दिन भर आसमान बादलों से ढका रहा। रात्रि को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। इस दौरान मुनस्यारी सहित पूरे उच्च हिमालय में हिमपात हुआ जो शनिवार को भी जारी है।
भारी हिमपात के चलते शुक्रवार अपराह्न को खुला थल-मुनस्यारी मार्ग फिर बंद हो चुका है। रातापानी से लेकर मुनस्यारी तक 22 किमी क्षेत्र में लगातार हिमपात जारी है। शनिवार सुबह ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब था अन्यत्र मौसम साफ था। आठ बजते-बजते मौसम का मिजाज बदलने लगा। जिला मुख्यालय सहित अन्यत्र धूप-छांव का खेल चलता रहा। अत्यधिक ठंड पडने से काश्तकार खेतों से साग-सब्जी तक बाजार नहीं पहुंचा सके।

LEAVE A REPLY