Share

देहरादून। सात सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड एससी-एसटी इंप्लाइज फैडरेशन ने परेड ग्राउंड के नजदीक सांकेतिक धरना दिया। फैडरेशन की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच मैमोरडम देने की योजना थी, लेकिन कांग्रेस की रैली के कारण सिटी मजिस्ट्रेट मायादत्त जोशी धरनास्थल पर पहुंचे।
इस दौरान फैडरेशन ने सिटी मजिस्ट्रेट को मैमोरडम सौंपा। फैडरेशन के महासचिव रघुवीर सिंह तोमर ने बताया कि शनिवार को जनपद स्तर पर सांकेतिक धरना दिया गया। यदि मांगे जल्द नहीं मानी गई तो प्रांत स्तर पर वह तीन जनवरी को परेड ग्राउंड से सचिवालय तक कूच करेंगे।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष करमराम, महासचिव हरि सिंह, कोषाध्यक्ष मटन लाल, विधि सलाहकार कांता प्रसाद, पांचों जनजाति के अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा निदेशक सीएस ग्वाल, जनपदीय अध्यक्ष शिव लाल गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र बरी, जिला कोषाध्यक्ष मोहन लाल, सदस्य राजेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, बलदेव शाह, देवेंद्र, चंद्र सिंह, आरआर सोलियाल, कृपाल सिंह, अतर सिंह आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *