Share

उत्तरकाशी। राजगढ़ी के निकट कार दुर्घटना में कार सवार एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बड़कोट से राजगढ़ी की ओर जा रही एक कार राजगढ़ी के निकट अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें सवार जसपुर ब्रह्मखाल निवासी मुकेश मौके पर ही मौत हो गई। मुकेश उच्च प्राथमिक विद्यालय पटांगणी में बतौर शिक्षक तैनात था, जबकि सरिता, प्रकाश लाल निवासी जसपुर ब्रह्मखाल एवं धराली गांव निवासी संदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी बडकोट के चिकित्सक डॉ रोहित भंडारी व पवन रावत ने बताया है कि दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है तथा एक के रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है।
कर्णप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग के सेमी गांव के समीप कार दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी कर्णप्रयाग भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग से पेणी-कुजासू जा रही आल्टो कार सेमी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार प्रकाश (35 वर्ष) निवासी पैणी तहसील पोखरी और देशराज (50 वर्ष) निवासी कोटा सहारनपुर उप्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *