Share

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत सराहनीय कार्य करने वाले सरकारी और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस योजना के तहत प्रदेश में अभी तक 34 लाख 70 हजार गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य एक करोड़ लोगों का गोल्डन कार्ड बनाने का है। एक साल में एक लाख 10 हजार लोगों का मुफ्त इलाज किया जा चुका है। जिसमें 105 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग को विशेष प्रयास करने होंगे।
बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के एक वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एम्स ऋषिकेश, महंत इंद्रेश अस्पताल, मेट्रो अस्पताल और हार्ट इंस्टीट्यूट, हरिद्वार, उजाला हेल्थ केयर ऊधमसिंह नगर के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस योजना के तहत अच्छा कार्य करने वाले आरोग्य मित्रों और आशा कॉर्डिनेटर को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना से प्रेरित होकर प्रदेश में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना लागू की गई है। इसमें राज्य के सभी परिवारों को शामिल किया गया है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं आठ जनपदों में आइसीयू बनकर तैयार हो चुके हैं। शेष जिलों में एक वर्ष के भीतर यह बनकर तैयार हो जाएंगे। इससे पूर्व उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *