Share

रामनगर राजस्थान से घूमने आए छात्रों से भरी बस बुधवार दोपहर बैलपड़ाव में सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में घायल एक शिक्षक समेत दस छात्रों को संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। छह बच्चों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफ र किया गया है। दूसरी ओर, हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया।
राजस्थान के नागौर जिले में मेड़ता सिटी स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के 93 छात्रों का दल दो बस से उत्तराखंड घूमने आया था। बस में प्रधानाचार्य समेत पांच शिक्षक भी थे। सात दिनी भ्रमण के दौरान सोमवार को छात्र नैनीताल पहुंचे। बुधवार को हरिद्वार लौटने के दौरान स्कूल की एक बस बैलपड़ाव क्षेत्र में गेबुआ के समीप सामने से आ रही बस को बचाने के प्रयास में सड़क से उतर गई। टायर मिट्टी में धंसने से बस खेत में पलट गई। चीख-पुकार सुन ग्रामीणों ने किसी तरह बस में फंसे बच्चों को निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल एक शिक्षक समेत दस बच्चों को 108 एम्बुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय भेजा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *