हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सोमवार को समाजवादी पार्टी द्वारा चैधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर महानगर अध्यक्ष हाजी मन्नू कुरैशी के नेतृत्व में चैधरी चरण सिंह चैक दिल्ली रोड स्थित चरण सिंह की प्रतिमा पुष्प हार चढ़ा कर उनको नमन किया और उनकी जय जय कार की तदोपरांत पार्टी कार्यालय पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह के जीवन और उनके कार्यों पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की जिसकी अध्यक्षता हाजी मन्नू कुरैशी महानगर अध्यक्ष ने की तथा संचालन धर्मेन्द्र यादव महासचिव ने किया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये वक्ताओ ने कहा देश के पांचवें प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह का जन्मदिन होने के कारण भारत में इसे ‘किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है. भारत को किसानों का देश कहा जाता है और किसानों से जुड़े मुद्दों पर आये दिन आवाज उठती है. इस दिन को किसान दिवस के तौर पर मनाने का मकसद पूरे देश को यह याद दिलाना है कि किसान देश का अन्नदाता है और यदि उसे कोई समस्या होती है तो उसे दूर करना पूरे देश का दायित्व है।
पूर्व विधायक चैधरी समरपाल सिंह ने कहा चरण सिंह ने विभिन्न पदों पर रहते हुए उत्तर प्रदेश की सेवा की एवं उनकी ख्याति एक ऐसे कड़क नेता के रूप में हो गई थी जो प्रशासन में अक्षमता, भाई दृ भतीजावाद एवं भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते थे। प्रतिभाशाली सांसद एवं व्यवहारवादी चरण सिंह अपने वाक्पटुता एवं दृढ़ विश्वास के लिए जाने जाते हैं।
वरिष्ठ नेता बाबर खान ने कहा उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का पूरा श्रेय उन्हें जाता है। ग्रामीण देनदारों को राहत प्रदान करने वाला विभागीय ऋणमुक्ति विधेयक, 1939 को तैयार करने एवं इसे अंतिम रूप देने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका थी। उनके द्वारा की गई पहल का ही परिणाम था कि उत्तर प्रदेश में मंत्रियों के वेतन एवं उन्हें मिलने वाले अन्य लाभों को काफी कम कर दिया गया था।
हाजी मन्नू कुरैशी महानगर अध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री के रूप में जोत अधिनियम, 1960 को लाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। यह अधिनियम जमीन रखने की अधिकतम सीमा को कम करने के उद्देश्य से लाया गया था ताकि राज्य भर में इसे एक समान बनाया जा सके।
गोष्ठी में मुख्य रूप से हाजी मन कुरेशी महानगर अध्यक्ष, समरपाल सिंह पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता बाबर खान ,धर्मेंद्र यादव ,संजीव चैधरी, विजय वीर यादव ,नेता सिद्धिक कुरैशी ,करीम खान ,जयपाल सैनी लुकमान खान, नाग भारती प्रेम बाबू बाल्मीकि, हाजी सरताज आलम ,मोहम्मद आसिफ, अजीम खान ,मोहम्मद इकबाल सैफी, प्रतीक धारीवाल, हाफिजुर रहमान डॉक्टर सोमबीर यादव, अमान बाबर खान ,सुमित यादव विशंभर यादव महेंद्र सिंह।











