Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। असम में नागरिकता कानून को लेकर विरोध लगातार जारी है। गुवाहाटी में हजारों लोग कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए सड़क पर उतर आए और कई स्थानों पर स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को गोलियां भी चलानी पड़ी। मेघालय और असम में अगले 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। असम में 31 ट्रेनें या तो रद्द करनी पड़ीं या उनका रूट बदल दिया गया।
ऑल असम स्टूडेंट यूनियन (आसू) ने सुप्रीम कोर्ट में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ याचिका दाखिल की है। संगठन के मुख्य सलाहकार समुज्जल भट्टाचार्य ने इसकी जानकारी दी। भट्टाचार्य ने एक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने बिल पर हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की भी आलोचना की। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
प. बंगाल के मुर्शिदाबाद में नागरिकता कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बेलडांगा रेलवे स्टेशन को फूंक दिया। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में उलुबेरिया रेलवे स्टेशन पर पटरी को अवरूद्ध करते हुए परिसर और कुछ ट्रेनों में तोड़फोड़ की। दक्षिण पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता संजय घोष ने बताया कि दोपहर तीन बजकर 22 मिनट पर पटरी को अवरूद्ध कर दिया गया, जिससे अप और डाउन दोनों मार्गों पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा ट्रेन पर पथराव करने के कारण हावड़ा-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस का ड्राइवर घायल हो गया। स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर तोड़फोड़ की गई और हमसफर एक्सप्रेस के एक खाली रैक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग छह को भी अवरूद्ध कर दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *