Share

पानीपत की तीसरी लड़ाई पर बनी फिल्म पानीपत रिलीज के कुछ ही दिनों में हांफने लगी है। आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म 6 दिनों में लगभग 2़6 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी है।
फिल्म ने बुधवार को छठे दिन चार करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ फिल्म का 6 दिनों का कलेक्शन 26.37 करोड़ हो गया है। 6 दिसम्बर को रिलीज हुई पानीपत ने पहले दिन लगभग 4.12 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे और तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शंस कुछ बढ़े। शनिवार को फिल्म ने 5.78 करोड़ और रविवार को 7.78 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को पानीपत के कलेक्शंस में गिरावट आयी और फिल्म ने 2.59 करोड़ का ही कलेक्शन किया था।
खास बात यह है कि पानीपत को सबसे अधिक दर्शक मुंबई क्षेत्र से ही मिले हैं, जहां फिल्म ने लगभग 8 करोड़ बटोरे हैं, जबकि बाकी जगहों पर फिल्म के लिए उत्साह कम देखा जा रहा है। दिल्ली-यूपी टेरीटरी से फिल्म को महज 2.53 करोड़ मिल पाये हैं, जो कि हिंदी फिल्मों के लिए एक महत्वपूर्ण बेल्ट मानी जाती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *