Share

एजेंसीं न्यूज
गोरखपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि जीवन में प्राथमिक शिक्षा का सर्वाधिक महत्व है क्योंकि इसी से बेहतर भविष्य भविष्य की नींव तैयार होती है। उन्होंने प्राथमिक शिक्षकों से अपील की कि वह अपनी इस जिम्मेदारी को समझे देश के भविष्य को समझदारी के साथ संवारें।
राज्यपाल महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के मुख्य समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से कहा कि वह शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखें। राज्यपाल ने कहा कि अभिभावकों को इस पर भी ध्यान देना होगा कि जो शिक्षा हम अपने बच्चों को दे रहे हैं वो उनके भावी जीवन के लिए उपयोगी है या नहीं। दिशाहीन शिक्षा उपयोगी साबित नहीं होगी। इसी क्रम में उन्होंने सर्वांगीण विकास के लिए बच्चों को कोर्स से इतर अध्ययन करते रहने की भी सिख दी। राज्यपाल ने भोजन और पानी की बर्बादी से होने वाली दिक्कत पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अध्यक्षीय संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना और उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि जीवन के कार्य व्यक्ति के यश और अपयश से जुड़ते हैं। ऐसे में कार्य की गुणवत्ता बनाये रखना हर व्यक्ति की खुद की जिम्मेदारी है। उसका लाभ भी उसे ही मिलता है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को परिश्रम के लिए प्रेरित किया। कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं। यह व्यक्ति को अमूल्य बना देगा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के 715 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संचालन डॉ. श्रीभगवान सिंह ने किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *