Share

एजेंसीं न्यूज
आगरा। वरिष्ठ कांग्रेस जन संघर्ष समिति ने जनता को 25 रु किलो पर प्याज उपलब्ध कराई। वरिष्ठ कांग्रेस जन संघर्ष समिति के कार्यकर्ता ठेल में प्याज भरकर कलक्ट्रेट के गेट पर पहुंचे और कांग्रेस की बम्पर सेल की आवाज लगाकर प्याज बेची। प्याज की बम्पर सेल को देखकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर आ गया और पुलिस सिक्योरिटी में प्याज बिकने लगी।
प्याज की बम्पर सेल में जनता उमड़ पड़ी, क्योंकि समिति के लोगों ने भारी मात्रा में प्याज मंगाई थी। इसलिए एक घण्टे में चार बोरे प्याज बिक गए। संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी नदीम नूर ने कहा कि बड़े ही शर्म की बात है कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद इन लोगों ने जनता को प्याज के संदर्भ में कोई भी राहत देने का काम नहीं किया ।
संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष पण्डित संजय शर्मा बित्थरिया और भानु भदौरिया ने कहा कि कांग्रेस के समय प्याज की कीमत बढ़ने पर भाजपा के लोग अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते थे आज वो लोग कहीं नजर नहीं आ रहे। मंहगाई इस समय चरम पर है। उद्योग ठप होने से देश में बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ रही है, लेकिन सरकार कह रही है कि देश में मंदी नहीं सुस्ती है। क्या यही मोदीजी के अच्छे दिन हैं?

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *