Share

उत्तरकाशी। प्रदेश में बढ़ती प्याज की कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। इसके बाद आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा।
शनिवार को गंगोत्री पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण के नेतृत्व में कांग्रेसी हनुमान चैक पर एकत्रित हुए। कांग्रेसियों ने प्याज की माला पहनकर मुख्य बाजार में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बस अड्डे के समीप भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कहा कि प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब जनता को रियायती दरों पर मिलने वाले खाद्यान्न चीनी, मिट्टी तेल आदि बंद हो गए हैं। लेकिन, प्रचंड बहुमत की सरकार के पास इसके रोकथाम एवं उपचार के लिए कोई योजना नहीं है। कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली में विशाल भारत बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *