Share

बाजपुर। बाजपुर के बन्नाखेड़ा पुलिस चैकी से लौट रही वन टीम का पीछा कर हमला करने के मामले में पुलिस ने बरहैनी वनाधिकारी रूप नारायण गौतम की तहरीर पर नामजद 10 लोगों के पर मुकदमा दर्ज करते हुए नौ को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के निर्देश दे दिए गए हैं।
तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के अंतर्गत बरहैनी वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम के अनुसार पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ी गई खैर की लिखा-पढ़ी करके वह बन्नाखेड़ा पुलिस चैकी से वह वन कर्मियों के साथ बरहैनी पौधशाला वापस लौट रहे थे। आरोप है कि बन्नाखेड़ा से ही एक कार व बाइक द्वारा उनका पीछा शुरू कर दिया गया। खतरे भांपते हुए चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और बरहैनी कस्बा के पास पहुंच गए। आरोप है कि आबादी में आने के बाद वाहन रोक कर जैसे ही बाहर निकले तो उनका पीछा कर रहे आरोपितों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया जिसमें वनाधिकारी व अन्य पुलिस कर्मियों को चोटें भी आई हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में वनाधिकारी रूप नारायण गौतम की तहरीर में नामजद सतनाम, रवि सागर, शेरा, रनजीत, कमजीत, हरप्रीत, बलकार, मनप्रीत, गुरमीत व गुरदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश एसआइ दीपक कौशिक को सौंपी गई है। वहीं गुरुवार को कोतवाल एनभी भट्ट ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को बरहैनी चैराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *