Share

एजेंसीं न्यूज
उन्नाव। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के दुष्कर्म तथा पीड़िता की हत्या के प्रयास के आरोप में जेल जाने के बाद उन्नाव एक बार फिर चर्चा में है। यहां के बिहार थाना क्षेत्र के हिंदू भाटन खेड़ा गांव में दुष्कर्म पीड़िता को गुरुवार को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में दुष्कर्म के बाद डाक्टर को जिंदा जलाने की घटना के बाद से संसद से लेकर सड़क तक लोगों का गुस्सा दिख रहा है, उसके बीच उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाए जाने की कोशिश ने आग में घी डालने का काम किया।
रायबरेली जाने को भोर पहर रेलवे स्टेशन जा रही दुष्कर्म पीड़िता युवती पर केरोसिन डालकर कुछ लोगों ने आग लगा दी और भाग निकले। इसके बाद पास की एक गैस एजेंसी की गोदाम के गार्डों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने उसे सुमेरपुर सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल लाया गया। हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसको लखनऊ के सिविल हास्पिटल रेफर कर दिया गया। युवती करीब 90 प्रतिशत जल गई है और उसकी हालत काफी गंभीर है।
उन्नाव में आग के हवाले की गई दुष्कर्म पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पीड़िता को एअरलिफ्ट कराने की तैयारी शुरु कर दी गई है। पीड़िता को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जा रहा है। लखनऊ पुलिस को ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए गए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *