Share

हरिद्वार। हैदराबाद में पशु चिकित्सक से सामूहिक दुष्कर्म और उसे जलाए जाने की घटना का चैतरफा विरोध जारी है। धर्मनगरी के लोगों का गुस्सा भी थमता नहीं दिख रहा है। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने जहां पशु चिकित्सक के हत्यारों को मौत की सजा देने की मांग की विभिन्न सामाजिक संगठनों, ट्रेड यूनियनों ने चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास उपभोक्तावादी, पूंजीवादी संस्कृति का पुतला दहन किया। दरिदों को संरक्षण देने वाली राज्य और केंद्र सरकार की निदा की। शाम के वक्त सुभाष नगर में कैंडल मार्च निकाल उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में हत्यारों को मौत की सजा देने की मांग की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष जाटव ने कहा कि हैदराबाद में जो घटना घटी है, उससे पूरे देश में भय पैदा हो गया है। उन्होंने जल्द से जल्द दरिदों को फांसी की सजा देने की मांग की, जिससे प्रियंका रेड्डी की आत्मा को शांति और स्वजनों को इंसाफ मिल सके। ज्ञापन देने वालों में सोनू लाल, विनय निगम, मनोज ठाकुर, पुष्पेंद्र शर्मा, शिवम ठाकुर, गौरव चोपड़ा आदि शामिल रहे। चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास पुतला दहन में इंकलाबी मजदूर केंद्र, भेल मजदूर ट्रेड यूनियन, प्रगतिशील महिला केंद्र, फूड श्रमिक यूनियन आइटीसी, आइटीसी मजदूर यूनियन, कर्मचारी कल्याण यूनियन, देवभूमि श्रमिक संगठन, हिदुस्तान यूनिलीवर, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, सत्यम ऑटो के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में महिला अपराधों पर रोक लगाने और दरिदों को बचाने वाली सरकारों के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लिया गया। पुतला दहन में पंकज, राजू, अवधेश कुमार, नीशू कुमार, अरविद कुमार आदि मौजूद रहे। शाम के वक्त सुभाष नगर में कैंडल मार्च निकाल उन्हें श्रद्धांजलि दी। लालढांग प्रतिनिधि के अनुसार गाजीवाली के ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाल भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और गंगा में दीपदान किया। पंडित राघवानंद शर्मा, अनिल भारद्वाज, अमित पाल आदि उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *