Share

देहरादून। अखिल भारतीय विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री और हिन्दू महाविद्यालय रोहतक के पूर्व प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र जैन ने धर्म का महत्व बताते हुए कहा कि क्रूर राजनीति को धर्म ही सही रास्ते पर लाता है। धर्म का अर्थ व्यापक है, धर्म एक विशेष प्रकार का चिंतन और आचरण है।
यह बात उन्होंने एमकेपी पीजी कॉलेज परिसर में विश्व संवाद केंद्र के बैनर तले आयोजित हिमालय हुंकार पाक्षिक पत्रिका के धर्म और राजनीति विशेषांक के विमोचन कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि राम मंदिर फैसले के बाद देश में यह बात फैलाई जा रही है कि देश को हिंदू राष्ट्र बनाया जा रहा है। लेकिन इस बात को समझना होगा की हिंदू धर्म क्या है। मनुष्य की पावन कल्याणकारी धारणा का नाम ही हिंदू धर्म है।
गुरु नानक देव एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष गुरदेव सिंह वारने ने कहा कि राजा धर्म को भूल जाए तो उसे स्मरण कराना धर्म का कर्तव्य है। जहां राजनीति भटक जाए तो वहां धर्म उसे ठीक करेगा। विश्व संवाद केंद्र के निदेशक और वरिष्ठ प्रचारक विजय कुमार ने कहा कि हिंदू जीवन पद्धति में धर्म का विशेष महत्व है। कहा कि संसार में जैसे पति-पत्नी, पिता-पुत्र, राजा-प्रजा को अपना-अपना धर्म निभाना होता है, उसी तरह धर्म राजनीति का भी अपना महत्व है। जिसके बारे में विशेषांक में विस्तार से जानकारी दी है। विमोचन कार्यक्रम में विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मित्तल ने भी विचार प्रकट किए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *