Share

एजेंसी न्यूज
इंदौर। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल पर मध्यप्रदेश के इंदौर में केस दर्ज किया गया है। उन पर ये केस चेक बाउंस मामले में दर्ज हुआ है। याचिकाकर्ता के वकील नीतेश परमार ने कहा, अमीषा पटेल ने निशा छीपा को 10 लाख रुपये का चेक दिया था जो बाउंस हो गया। अमीषा ने फिल्म निर्माण के लिए छह महीने पहले कैश लिया था।
याचिकाकर्ता के वकील ने आगे कहा कि हमने अमीषा पटेल को नोटिस भेजा जो उन्हें नहीं मिला। सुनवाई की अगली तारीख 27 जनवरी 2020 है, अगर अमीषा उस दिन उपस्थित होने में विफल रहती हैं तो उनके नाम पर वारंट जारी हो सकता है।
इस से पहले भी चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल पर केस दर्ज हो चुका है। अमीषा पटेल और उनके दोस्त कुणाल घूमर ने रांची के फिल्म मेकर अजय को तीन करोड़ का चेक दिया था जो बाउंस हो गया था। इसी मामले में रांची की निचली अदालत ने अमीषा और उनके दोस्त के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।
जिसके बाद अमीषा पटेल ने इस मामले पर ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि यह मेरे संज्ञान में लाया गया है, एक व्यक्ति फर्जी आरोप लगाकर मेरा नाम खराब करने और मेरे मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। ऐसी चीजों का सही जवाब कानून व्यवस्था के जरिए दिया जाएगा, जिस पर मुझे सबसे अधिक भरोसा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *