शिवसेना ने जनता के साथ धोखा किया: रीता बहुगुणा

132
Share

देहरादून। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अब तक के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने शिवसेना को आड़े हाथ लिया। उन्होंने शिवसेना पर जनता से धोखा करने का आरोप लगाया है। यही नहीं उप मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले अजीत पंवार पर भ्रष्टाचार के आरोपों का भी उन्होंने एक तरह से बचाव किया।
उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र तक की राजनीति में अहम पदों पर रहीं सांसद रीता बहुगुणा जोशी रविवार को देहरादून अपने पिता हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्म शताब्दी समारोह में पहुंची थी। महाराष्ट्र में मौजूदा हालातों को लेकर पूछे गए सवाल पर जोशी ने शिवसेना को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने जो किया वह गलत था। ऐसा कर उन्होंने जनता को भी धोखा दिया है।
रीता ने कहा कि जब प्रीपोल अलायंस शिवसेना कर चुकी थी तो फिर इतने कम अंकों के साथ उसने गलत मांग की। वहीं, शिवसेना को ऐसा करना था तो उन्हें प्रीपोल अलायंस नहीं करना चाहिए था। उसने जो किया है, उसको लेकर जनता में भी गुस्सा है।

LEAVE A REPLY