जेएनयू छात्रों का संसद तक मार्च, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

236
Share

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने सोमवार को तीन सदस्यीय एक समिति गठित की है, जो जेएनयू की सामान्य कार्यप्रणाली बहाल करने के तरीकों पर सुझाव देगी।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। इस झड़प में कई छात्र घायल भी हो गए हैं। वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस के पीआरओ ने कहा है कि जेएनयू छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के आरोपों की पूछताछ होगी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने उद्योग भवन, पटेल चैक और सेंट्रल सेक्रेटेरियट, लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन में प्रवेश और निकास पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। साथ ही उद्योग भवन, पटेल चैक और लोक कल्याण मार्ग स्टेशनों पर ट्रेन कुछ समय के लिए रोकने पर भी पाबंदी लगाई गई है।
सफदरजंग के रास्ते से संसद की ओर कूच करते जेएनयू के छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और सफदरजंग मकबरे के पास ही इन्हें रोक लिया गया है। इस मौके पर छात्रों ने मांग रखी कि बढ़ाई गई फीस पूरी तरह से वापस ली जाए। साथ ही हमारे जिन साथियों को पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया है उन्हें छोड़ा जाए।

LEAVE A REPLY