शिवसेना का एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाना लगभग तय

270
Share

एजेंसी न्यूज
मुम्बई। महाराष्ट्र में अपना मुख्यमंत्री बनाने पर अड़ी शिवसेना का एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाना लगभग तय माना जा रहा है। इसका एलान जल्द हो सकता है। हालांकि राज्य की सत्ता की खातिर कट्टर हिंदुत्व की हिमायती शिवसेना को वीर सावरकर को भारत रत्न देने की अपनी मांग और मुस्लिमों को पांच फीसदी आरक्षण के विरोध को त्यागना पड़ सकता है। सीएम पद शिवसेना को मिलेगा और कांग्रेस तथा एनसीपी से एक-एक डिप्टी सीएम होेंगे। सूत्रों का कहना है कि तीनों दलों के नेताओं की बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम का मसौदा तैयार किया गया है।

LEAVE A REPLY