Share

एजेंसीं न्यूज
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने देश के अयोध्घ्या में सबसे पुराने रामजन्मभूमि विवाद मामले में ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि देश की एकता व सद्भाव बनाए रखने में सभी सहयोग करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत है, देश की एकता व सद्भाव बनाए रखने में सभी सहयोग करें, उत्तर प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सद्भाव का वातावरण बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय का सर्वसम्मति से निर्णय भारतीय विधि व्यवस्था की निष्पक्षता का सजीव प्राकट्य है। समस्त नागरिक, निर्णय को सहजता और सद्भाव के साथ स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि श्यह भारतीय चिरंतन मूल्य,सह-जीवन, सह-अस्तित्व,सहयोग और सहकार की भावना का परीक्षा काल है। सम्पूर्ण विश्व की दृष्टि भारत की तरफ है। आइये, प्रभु श्री राम के धैर्य और मर्यादा का अनुसरण करते हुए शांति, सद्भाव और समरसता को दृढ़ता प्रदान कर अपने आचरण से विश्व को प्रभु श्री राम का संदेश दें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *