Share

रुड़की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में बच्चा इंडस्ट्री नहीं पनपने दी जाएगी। इसीलिए सरकार ने कानून लागू कर पंचायत चुनाव में दो से ज्यादा बच्चे वालों पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की चिंता से वाकिफ है। प्रदेश के 19 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब गन्ना भुगतान के लिए 200 करोड़ रुपये जारी किए गए हों। आने वाले दो साल में गन्ना भुगतान के लिए किसानों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार ऐसी व्यवस्था बनाने जा रही है कि सप्ताह से दस दिन के भीतर भुगतान हो सके। रुड़की के नेहरू स्टेडियम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह को ब्याज रहित पांच लाख तक के ऋण दिए। इस दौरान उन्होंने 50 से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की स्थिति से परिचित है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *