Share

एजेंसी न्यूज
मुम्बई। महाराष्ट्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नरेंद्र और देवेंद्र की जोड़ी एक और एक 11 की तरह है। उन्होंने कहा कि एक नरेंद्र और एक देवेंद्र, ये वो सूत्र है जो महाराष्ट्र के विकास के डबल इंजन को 11 गुना शक्ति दे रहा है। 21 अक्टूबर को वोट देते समय आपको इसी डबल शक्ति को ध्यान में रखना है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे निवेदन करने आया हूं कि दिल्ली में आपने नरेंद्र को दोबारा बिठा दिया अब महाराष्ट्र में देवेंद्र को भी उसी ताकत से दोबारा बिठाएं। दिल्ली में नरेन्द्र और मुंबई में देवेंद्र ये फॉर्मूला बीते पांच वर्षों में सुपर हिट रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार ने अपना दायित्व निभाने का प्रयास किया है। लोकसभा चुनाव के परिणामों से और अब पनवेल सहित महाराष्ट्र के मूड से ये स्पष्ट है कि हम सही दिशा में हैं, उचित गति से चल रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज रेरा जैसा कानून लागू होने से ग्राहकों और घर बनाने वालों के बीच भरोसा मजबूत हुआ है। इसका बहुत बड़ा लाभ महाराष्ट्र को हुआ है। मुंबई से सटे ग्रामीण इलाकों को हुआ है। हमारी नीति स्पष्ट है कि माफिया को माफ नहीं, बल्कि माफियागिरी साफ कर दी जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *