देहरादून-मानवाधिकार आयोग, उत्तराखण्ड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती की 150वीं वर्षगांठ तथा भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयन्ती मनायी गयी। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर मानव अधिकार आयोग उत्तराखण्ड के मा. सदस्य श्री अखिलेश चन्द्र शर्मा ने गांधी जी की 150वीं वर्षगांठ पर आयोग के कार्यालय में गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके आर्दशों एवं विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उत्तराखण्ड मानवाधिकार आयोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस की 150वीं वर्षगांठ पर सम्पूर्ण राष्ट्र द्वारा स्वच्छ भारत के संकल्प को अपनाये जाने के अपने सामाजिक दायित्व को भी दृढ़ता से लागू कर रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में उत्तराखण्ड मानव अधिकार आयोग द्वारा आयोग के अधिकारियों/कर्मचारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड बनाने की शपथ भी दिलायी गयी। साथ ही मा0 सदस्य द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाये जाने हेतु आयोग के प्रत्येक कर्मचारियों को 01 स्टील का गिलास एवं कपड़े का थैला दिया गया।











